झारखण्ड में नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
रांची, 14 अगस्त (आईएएनएस)। झारखण्ड में एक नक्सली ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संजय परमाणिक ने पुलिस महानिरीक्षक (रांची जोन) रेजी दुनदुंग के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
परमाणिक पर 11 से अधिक आपराधिक मुकदमे हैं। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेता कुंदन पाहन का निकतम सहयोगी रहा है। कुंदन को 'झारखण्ड का वीरप्पन' के रूप में जाना जाता है।
दुनदुंग ने संवाददाताओं को बताया, "हम राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रावधानों के अनुसार संजय को सुविधाएं देंगे। यदि और भी नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहें तो हम उनका स्वागत करेंगे।"
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में झारखण्ड में छह नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications