राहुल 2 अक्टूबर से शुरू करेंगे उप्र दौरा
लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी कुछ दिनों के ठहराव के बाद उत्तर प्रदेश में 'मिशन 2012' के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। पार्टी को प्रदेश में पुनर्जीवित करना उनके इस मिशन का उद्देश्य है।
इस वर्ष अप्रैल और मई में कई पदयात्राएं और रैलियों को संबोधित कर चुके गांधी दो अक्टूबर से फिर अपना अभियान शुरू करेंगे।
पिछली बार उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर शहर में रैली की थी, उम्मीद की जा रही है कि इस बार वह रैलियों के लिए प्रदेश के पश्चिमी भाग के किसी इलाके को चुनेंगे।
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने आईएएनएस को बताया, "अभी हम निर्णय लेंगे कि राहुल किस जगह पदयात्रा एवं रैली करेंगे। हमें कहा गया है कि वह स्थान राज्य के पश्चिमी भाग का प्रमुख स्थान होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "राहुल के कार्यक्रम के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चयन इसलिए किया गया है कि पूर्व में कांग्रेस ने वहां बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में इसे अपनी सीट भी गंवानी पड़ी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications