स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में सुरक्षा कड़ी
देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए 5 पुलिस उपाधीक्षक लगे हुए हैं।
जश्न-ए-आजादी के दिन की चाक चौबंद सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को सतर्क करने के साथ-साथ समारोह स्थल के आस-पास का यात्रा मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा में कोई चूक नहीं बरतना चाहती, हालांकि धमकी देने वाले युवक पकड़े गये थे बावजूद इसके पुलिस प्रशासन समारोह स्थल पर कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications