राष्ट्रमंडल खेल : 50 दिन बाकी, प्रधानमंत्री ने लिया जायजा (राउंडअप इंट्रो-1)

प्रधानमंत्री ने इस माह के अंत में खेल स्थलों का दौरा करने का फैसला किया है। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर खेलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की और खेलों के लिए गठित, शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) को कहा कि तैयारियों की निगरानी के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाएं।

बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी, खेल मंत्री एम.एस.गिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव टी.के.ए. नायर, कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री समूह के पास खेलों के सुचारु आयोजन के लिए जरूरी कोई भी निर्णय लेने का अधिकार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "मंत्री समूह द्वारा भेजे गए मामले को वित्त मंत्री के पास भेजा जाएगा और वहां उस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"

कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित सभी प्राधिकरणों के बीच प्रभावी समन्वय में मंत्री समूह को बराबर सहयोग करें।

बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रियों, दिल्ली सरकार और आयोजन समिति को निर्देश दिया कि तैयारियां न सिर्फ समय रहते पूरी की जाएं बल्कि उनके खर्च का लेखा-जोखा भी पूरे विवरण के साथ तैयार किया जाए। सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए दुनिया की नजरें भारत पर लगी हुई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल केवल खेल की उत्कृष्टता का समारोह नहीं है, बल्कि राष्ट्रमंडल बिरादरी के बीच मित्रता और सौहाद्र्र की भावना का भी समारोह है।"

उन्होंने कहा, "भारत को अपनी संस्कृति, अपनी उपलब्धियों, अपनी मेजबानी और अपनी संगठनात्मक क्षमता को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका मिला है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे खिलाड़ी और खेलकर्मी कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपने भारतीय नागरिकों से पूर्ण समर्थन व उत्साहवर्धन चाहते हैं।"

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित लोगों से एक मत होकर काम करने का आग्रह किया, ताकि खेलों का आयोजन इस तरीके से हो सके कि राष्ट्र का गौरव बचा रह सके।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे खेलों से जुड़ी तैयारियों में अनियमितता के सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच करें और दोषियों को सजा दें।

बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रालयों को अनियमितता से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों तथा उसमें कथित भ्रष्टाचार पर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई थी और जोरदार हंगामा भी हुआ था।

शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक हुई थी। उस बैठक में प्रधानमंत्री से खेलों के सफल आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का आग्रह किया गया था।

इससे पहले, शनिवार को शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और खेलों की तैयारियों की जानकारी दी। सोनिया के अलावा मुख्यमंत्री अन्य शीर्ष राजनेताओं से मिलकर 3-14 अक्टूबर तक होने वाले इस आयोजन लेकर तैयारियों के बारे में बताएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+