'बीपी को तेल रिसाव रोकना होगा'
वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) को इस बात को अवश्य सुनिश्चित करना होगा कि तेल का रिसाव पूरी तरह से रुक गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दीवार की मरम्मत को लेकर चल रहे कार्य के बारे में गुरुवार को नई चेतावनी जारी की गई है।
तटरक्षक बल के अधिकारी गुआर्ड थाड ने इस बात को स्पष्ट किया है कि मरम्मत के बाद यह सुनिश्चित करना होगा कि रिसाव पूरी तरह से रोक दिया गया है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा, "प्रत्येक लोग इस बात से सहमत हैं कि राहत कार्य को अच्छी तरह करने की जरूरत है और प्रश्न यह है कि ऐसा कैसे किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications