राजपक्षे ने फोंसेका की सजा को मंजूरी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राजपक्षे ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सरथ फोंसेका को कोर्ट मार्शल की सिफारिशों के अनुसार सेना से बर्खास्त कर दिया गया है। राजपक्षे सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी हैं।
राजपक्षे के इस कदम का अर्थ यह होता है कि फोंसेका को अपने जनरल के रैंक और पेंशन सहित अन्य लाभों से हाथ धोना पड़ेगा। ये वहीं जनरल सरथ फोंसेका हैं, जिन्होंने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया था और मई 2009 में उन्हें पूरी तरह पराजित किया था।
फोंसेका की पत्नी एनोमा फोंसेका ने कहा कि वह कोर्ट मार्शल के निर्णय के खिलाफ किसी सिविल अदालत में तो अपील कर सकती हैं, लेकिन विशेष माफी के लिए राष्ट्रपति के यहां अपील नहीं करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications