तनावग्रस्त लक्सर में हालात सामान्य
हरिद्वार के जिला अधिकारी आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि लक्सर में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। सुरक्षा बलों के साथ पुलिस अधीक्षक (देहात) मौके पर मुस्तैद हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एक विवादित जगह पर निर्माण कार्य रोके जाने पर धर्म विशेष से जुड़े लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जबरन दुकानें बंद करा दीं। इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए थे। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications