उत्तराखण्ड में बारिश का दौर जारी
देहरादून, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का दौर अब भी जारी है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के अधिकतर स्थानों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत भारी वर्षा के आसार हैं। शुक्र वार को हुई बारिश के आंकड़े देखें तो सूबे के देहरादून, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश का जोर ज्यादा रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications