हिमाचल में भू-स्खलन से 2 की मौत
शिमला, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को भू-स्खलन होने से एक घर घंस गया, जिस कारण एक अधेड़ महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।
जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक रमेश पठानिया ने आईएएनएस को बताया कि सादुलपुर में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन हुआ और एक घर बह गया, जिस कारण दो लोगों की तत्काल मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कि नवीन (30) और शीतला (45) के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं।
इस घटना में घायल एक व्यक्ति को सोलन शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह गांव शिमला से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications