केरल में पीडीपी परिसर के आसपास तनाव बढ़ा

कोल्लम। केरल में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रमुख अब्दुल नजीर मदनी के आवास सह मुख्यालय के आसपास शनिवार को उस वक्त तनाव बढ़ गया जब उसके समर्थकों को लगा कि 2008 में हुए बेंगलुरू बम विस्फोट के आरोपी मदनी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने पीडीपी के मुख्यालय पर जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे। जिला प्रशासन ने मदनी के आवास परिसर के आसपास निषेधज्ञा लागू कर दिया और सभी बाहरी लोगों को स्थान छोड़ने को कहा। मदनी ने हालांकि गिरफ्तारी से बचने के आखिरी प्रयास के तौर पर सर्वोच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए अपील की है।

पीडीपी प्रमुख इस समय अनवारासेरी में रह रहे हैं जो यहां से 25 किलोमीटर दूर है। वहां कुछ मकानों वाला विशाल परिसर है। उनकी गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह से परिसर में महिलाओं सहित उनके सैकड़ों समर्थक ठहरे हुए हैं। कोल्लम की पुलिस अधीक्षक हर्षिता अटालूरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम तथा 300 पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।

मदनी को हिरासत में लेने के लिए कर्नाटक पुलिस अधिकारियों की टीम पिछले कई दिनों से कोल्लम में मुस्तैद है। केरल और कर्नाटक के गृह मंत्रियों के बीच शुक्रवार हुई बातचीत के मदनी की गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो गई है। तनाव इस कारण भी व्याप्त हुआ जब मदनी की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए केरल के पुलिसकर्मियों को वापस बुलाने को कहा गया, लेकिन पीडीपी नेतृत्व इस बारे में लिखित आदेश दिखाने की मांग पर अड़े रहे।

पार्टी नेताओं की यह घोषणा कि मदनी की अंतरिम जमानत के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की गई है, ने सबको हैरत में डाल दिया क्योंकि इससे पहले इसी सप्ताह स्वयं मदनी ने मीडिया से कहा था कि वह सर्वोच्च न्यायालय की शरण नहीं लेंगे। खबर है कि मदनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, हालांकि गत शुक्रवार को हुई जांच में उन्हें स्वाइन फ्लू प्रभावित नहीं पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+