अमेरिका का मध्यपूर्व में प्रत्यक्ष वार्ता पर जोर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर अपने संदेश में शुक्रवार को कहा, "विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से प्रत्यक्ष वार्ता के संदर्भ में बातचीत की है।"
क्राउले ने कहा, "क्लिंटन ने जॉर्डन के विदेश मंत्री जुइेह और मिस्र के विदेश मंत्री अबुल घेट से इस बारे में विस्तृत बात की है।"
गौरतलब है कि इसी साल मई से इजरायल और फिलीस्तीन के बीच परोक्ष रूप से बातचीत हो रही है लेकिन अब तक कुछ खास प्रगति नजर नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications