नैनी झील की स्वच्छता बचाने की मुहिम
देहरादून, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड स्थित नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए झील निकाय प्रधिकारण ने इन दिनों विशेष सफाई अभियान चलाया है। झील को साफ -सुथरा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अपने स्थायी मजदूरों के अलावा भाड़े के मजदूरों का भी सहारा लिया है।
नैनीताल नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी नीरज जोशी ने बताया कि बरसात के दिनों में पहाड़ के ऊपर से नालों और पाइपों द्वारा आया पानी झील में गिरता है। इस कारण झील में गंदगी फैल जाती है।
उन्होंने बताया कि झील की सफोई का यह विशेष अभियान बरसात भर जारी रहेगा। इसके अंर्तगत प्रत्येक दिन कर्मचारी झील के कचरे को मोटर बोट के सहारे छानकर बाहर निकालते हैं। इसके लिए नगर निगम ने स्थायी कर्मचारियों के अलावा 40 दैनिक वेतन भोगी मजदूरों को भी काम में लगाया है।
गौरतलब है कि पर्यटकों का मन मोहने वाली इस झील में 62 नालों का गंदा पानी और उसके साथ कचरा गिरता है। साथ ही ऊंचाई पर रह रहे लोगों द्वारा फेंका गया कचरा भी बारिश के पानी के साथ आकर गिरता है, जिससे झील प्रदूषित हो जाती है।
जोशी ने बताया कि झील की सफोई के लिए प्राधिकरण की ओर से एक आयातित मशीन भी लगाई गई है जिससे पानी को साफ -सुथरा रखने में सहायता मिलती है। इसके अलावा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और एनजीओ द्वारा भी समय-समय पर झील की सफोई का अभियान चलाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications