रूसी जंगलों में आग से निपटने में अमेरिकी मदद

वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और आग से निपटने के लिए तत्काल सहायता भेजी है।

रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यह कदम उठाया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा, "मेदवदेव ने गुरुवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान ओबामा से सहायता का आग्रह किया था। ओबामा ने बड़ी क्षति को लेकर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए सहायता करने का आग्रह स्वीकार कर लिया।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की तरफ से मदद के स्वरूप एक सहायता एजेंसी द्वारा आग से निपटने वाले उपकरणों को रूस भेजा गया है।

रूस के जंगलों में लगी भीषण आग में 80,000 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि नष्ट हो गई है। इस आग को बुझाने के लिए 165,000 से अधिक बचावकर्मी लगे हुए हैं जिनमें 40,000 से अधिक सहायताकर्मी विदेशों से भेजे गए हैं।

गिब्स ने कहा, "इस कठिन समय में अमेरिका के लोग रूस के साथ हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+