मध्य प्रदेश में सुरक्षा चाक चौबंद
भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थलों से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर सरकारी इमारतों पर विशेष साज-सज्जा की गई है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल की सभी सीमाओं को सील कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस और यातायात पुलिस ने जांच के लिए कई निर्धारित स्थल बनाए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख इमारतों पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।
भोपाल में मुख्य समारोह मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, वहां एसएएफ , एसटीएफ , महिला पुलिस की टुकड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।
इसी तरह प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, जबलपुर व इंदौर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा होटलों और संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली जा रही है।
वहीं प्रदेश की सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतें स्वाधीनता दिवस की साल गिरह पर रोशनी से नहा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications