'अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी जमीनी स्थिति पर निर्भर'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अफगानिस्तान युद्ध की कमान संभाल रहे डेविड पेट्रेयॉस ने एक समाचार चैनल से कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी वहां पूरी स्थिरता आने के बाद चाहते हैं।
पेट्रेयॉस ने कहा, "अफगानिस्तान में जमीनी स्थिति पर ही सैनिकों की वापसी निर्भर करेगी।"
गौरतलब है कि ओबामा ने जुलाई 2001 की समयसीमा तय की है जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications