माता-पिता के झगड़े से तंग किशोरी ने खुदकुशी की
एक पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया,"गौरी तांती कक्षा 12वीं की प्रतिभाशाली छात्रा थी, लेकिन अपने माता-पिता के रोजाना के तकरार से तनाव में थी।"
यह घटना पश्चिमी त्रिपुरा के मलयांगर में शुक्रवार को घटी। गौरी की शोक सभा में एकत्रित रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उसके माता-पिता को अब मिल-जुलकर रहने को कहा।
अधिकारी ने बताया, "गौरी अपने माता-पिता के बीच सुलह करना चाहती थी, लेकिन जब उसने देखा कि दोनों के बीच बातचीत सही से नहीं पा रही है, तो उसने अपने ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेल कर आग लगा ली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications