गुआम में भूकंप के झटके
वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी शासित क्षेत्र गुआम के दक्षिणपश्चिम में शनिवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की ओर से बताया गया है कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.19 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई।
भूकंप का केंद्र गुआम की राजधानी हगातना से 375 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications