राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने संभाली कमान (राउंडअप)

प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित बैठक में खेलों से जुड़ी तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तैयारियों को समय रहते पूरा करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रियों, दिल्ली सरकार और आयोजन समिति को निर्देश दिया कि तैयारियां न सिर्फ समय रहते पूरी की जाएं बल्कि उनके खर्च का लेखा-जोखा भी पूरे विवरण के साथ तैयार किया जाए। सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे खेलों से जुड़ी तैयारियों में अनियमितता के सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच करें और दोषियों को सजा दें।

बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रालयों को अनियमितता से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।"

प्रधानमंत्री ने खेलों की तैयारियों पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर विचार विमर्श के लिए इससे संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों की अपने आवास पर विशेष बैठक बुलाई थी।

दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी, खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा कई प्रमुख अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों तथा उसमें कथित भ्रष्टाचार पर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई थी और जोरदार हंगामा भी हुआ था।

शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक हुई थी। उस बैठक में प्रधानमंत्री से खेलों के सफल आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का अग्रह किया गया था।

इससे पहले, शनिवार को शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और खेलों की तैयारियों की जानकारी दी। सोनिया के अलावा मुख्यमंत्री अन्य शीर्ष राजनेताओं से मिलकर 3-14 अक्टूबर तक होने वाले इस आयोजन लेकर तैयारियों के बारे में बताएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+