मेघालय में विद्रोहियों का 36 घंटे बंद का आह्वान
मुख्यमंत्री मुकुल संगमा स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
संगमा ने आईएएनएस से कहा, "हमने पूरी कानून-व्यवस्था की समीक्षा की है और मैंने पुलिस को सुरक्षा पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है।"
संगमा ने राज्यभर के लोगों से अपने घरों से निकलकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की भी अपील की है।
पूर्वी नेपाल के खासी-जैनशिया हिल्स क्षेत्र में कार्यरत प्रतिबंधित एचएनएलसी ने 14 अगस्त, शाम छह बजे से 16 अगस्त तक 36 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
गृह मंत्री एच.डी.आर. लिंगदोह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों में खलल डालने के लिए करीब 10 से 12 की संख्या में विद्रोहियों ने बांग्लादेश से भारत में प्रवेश किया है।
लिंगदोह ने कहा, "हमारे पास जानकारी है कि एचएनएलसी के करीब 10 से 12 सदस्यों ने हथियारों के साथ बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर लिया है, पुलिस उन्हें तलाश रही है।"
एक विद्रोही एबोरलांग खरतानी उर्फ सद्दाम हुसैन को मेघालय पुलिस ने जैनतिया हिल्स जिले के पिंथोरसेल गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो एके-47 राइफलें, चार मैगजिन्स और 90 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस पहली बार गश्ती के लिए मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर रही है।
विभिन्न स्थलों पर चौकियां बनाई गई हैं, जहां शहर में प्रवेश करने और राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
मेघालय पुलिस महानिदेशक एस.बी. काकाति ने आईएएनएस को बताया कि सभी पुलिस स्टेशनों और चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
एचएनएलसी बांग्लादेश के अपने ठिकानों से मेघालय में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है। उसकी पूर्वी मेघालय स्थित खासी को संप्रभु बनाने की मांग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications