स्कूल बस पलटने से 14 छात्र घायल
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना जिले के फुगाना इलाके में हुई। दुर्घटना उस वक्त हुई जब 35 छात्रों को लेकर जा रही गोल्डन पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने एक अन्य वाहन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी।
पुलिस निरीक्षक के.पी. शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "घायल हुए छात्र निचली कक्षाओं यानी 7 से 12 वर्ष उम्र के हैं। सभी घायलों का उपचार एक अस्पताल में किया जा रहा है। उनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई गई है।"
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के समय बस की गति काफी तेज थी। बस के चालक को मामूली चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications