उड़ीसा में म्यांमार के 6 नागरिक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि मछुआरे तटीय शहर पारादीप के बंदरगाह पर संदिग्ध तौर पर मछली पकड़ते हुए पाए गए।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने संदिग्ध मछुआरों को दबोच लिया और उन्हें आव्रजन अधिकारियों के हवाले कर दिया।
पासपोर्ट, वीजा और आव्रजन संबंधी दस्तावेज न मुहैया कराए जाने पर आव्रजन अधिकारियों ने मछुआरों को नौसेना पुलिस को सौंप दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनके पहचान के बारे में पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications