हरियाणा में कपास पुस्तकालय खुलेंगे
चण्डीगढ़, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में कपास की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए सिरसा जिले के गांवों में कपास पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "सिरसा जिले में किसानों को कपास की पैदावार बढ़ाने के तरीकों और इस खेती के बारे में नई-नई जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए कपास पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।"
इन पुस्तकालयों को 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन' और बहुराष्ट्रीय कंपनी मोंसेंटो द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोंसेंटो ने जिले के 15 गांवों को गोद लिया है। इन पुस्तकालयों में कपास की खेती से संबंधित तमाम तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications