राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने कहा, शीघ्रता से पूरी की जाए तैयारी (लीड-2)
एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने खेलों के आयोजन से जुड़े मंत्रियों, दिल्ली सरकार और आयोजन समिति को निर्देश दिया कि तैयारियां न सिर्फ समय रहते पूरी जाएं बल्कि उनके खर्च का लेखा-जोखा भी पूरे विवरण के साथ तैयार किया जाए। सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए।"
प्रधानमंत्री ने खेलों की तैयारियों पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर विचार विमर्श के लिए इससे संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों की अपने आवास पर विशेष बैठक बुलाई थी।
इस बैठक में खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और खेलों से जुड़े अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों तथा उसमें कथित भ्रष्टाचार पर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई थी और जोरदार हंगामा भी हुआ था।
शुक्रवार शाम को नई दिल्ली में कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक हुई थी। उस बैठक में प्रधानमंत्री से खेलों के सफल आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने का अग्रह किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications