ममता की टिप्पणी के लिए कोई 'रेड कार्ड' नहीं : मुखर्जी
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी का हाल जानने कोलकाता जाने से पहले उन चर्चाओं को दरकिनार कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि सरकार ने नक्सल प्रभावित लालगढ़ इलाके में एक रैली के दौरान बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी पर उनसे सफाई मांगी है।
मुखर्जी ने कोलकाता प्रस्थान करने के पहले यहां कहा, "मैं कोई रेड कार्ड, ग्रीन कार्ड या येलो कार्ड लेकर नहीं जा रहा हूं। जो कुछ भी खबर आ रही है वह पूरी तरह कपोल कल्पना है।"
मुखर्जी ने संवाददाताओं को बताया, "मैं उनसे इसलिए मिलने जा रहा हूं, क्योंकि वह बीमार हैं। इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। वैसे भी मेरी मुलाकात के पहले आप यह कैसे जानते हैं कि मैं क्या चर्चा करने जा रहा हूं?"
ज्ञात हो कि सोमवार को लालगढ़ रैली में बनर्जी ने नक्सली प्रवक्ता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की आंध्र प्रदेश में दो जुलाई को कथित मुठभेड़ में की गई हत्या की निंदा की थी और उसे फर्जी मुठभेड़ भी करार दिया था।
इसके बाद वामपंथियों ने बनर्जी पर रैली में नक्सलियों के साथ राजनीतिक सांठगांठ करने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications