खेलों के बारे में जानकारी ऑनलाइन की जानी चाहिए : सीआईसी
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दिल्ली सरकार और अन्य सरकरी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित सभी जानकारियों को संबंधित एजेंसियों की वेबसाइट्स पर जारी किया जाना चाहिए।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून से जुड़े कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने राज्य सरकार और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) जैसी अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित जानकारियों को अपनी वेबसाइट पर जारी करें।
इस कदम की प्रशंसा करते हुए अग्रवाल ने कहा, "आरटीआई कानून को तभी सफल करार दिया जा सकता है, जब आरटीआई याचिकाओं की संख्या में कमी आ जाए। सार्वजनिक प्राधिकरणों की वेबसाइट्स से सभी संभावित सूचना को हासिल करना याचियों के लिए आसान होगा। इस कदम से हमारी व्यवस्था में वर्तमान समय में गहरे तक जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार पर तथा अन्य धांधलियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लग पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications