चीन भूस्खलन : दिवंगतों के लिए राष्ट्रीय शोक
चीन के गान्सू प्रान्त के गन्नान तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के झोक्यू में भूस्खलन में 1,156 लोगों की जान चली गई थी और 588 लोग अब तक लापता हैं।
स्टेट काउंसिल ने बताया कि, रविवार को विदेशों में चीनी दूतावासों सहित देश के हर सरकारी दफ्तर में ध्वज झुका रहेगा। रविवार को मनोरंजन पर भी रोक रहेगी।
भूस्खलन पीड़ित 1,500 लोग अभी तक तम्बुओं में रह रहे हैं और 8000 पीड़ितों ने रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। इस बीच झोक्यू में बिजली, पानी की व्यवस्था सुधर रही है, तकरीबन 60 फीसदी मकानों में बिजली चुकी है और टेलीफोन संपर्क भी सुधर रहा है।
आपदा से उबरने के लिए क्षेत्र को 12.04 करोड़ युआन की सहायता दी जा चुकी है।
कर्मचारी बेइलांग नदी को साफ करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका बहाव कचरे के कारण रुक गया था और नदी में भारी बाढ़ आ गई। इससे निचले इलाकों में भी बाढ़ आने की आशंका है। शवों की तलाश के लिए शुक्रवार को भी प्रयास जारी रहे।
इंडो एशियन न्यूज़ सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications