अफगानिस्तान में 20 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो के एक प्रवक्ता ने बताया कि पक्तिया प्रांत के जदरान जिले में बुधवार से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई थी।
देश के दक्षिणी हिस्से में ही एक अन्य घटना में शनिवार को आतंकवादी हमले में नाटो के एक सैनिक की मौत हो गई। सेना ने इसके बारे में और जानकारी मुहैया नहीं कराई।
नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने कहा, "काबुल और खोस्त गार्देज राजमार्ग पर हक्कानी आतंकवादी समूह के खिलाफ एक कार्रवाई के दौरान 20 आतंकवादी मारे गए।"
अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल राफेल टोरेस ने बताया, "खोस्त गार्देज दर्रे में हक्कानी आतंकवादी समूह का नेटवर्क अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसकी वजह से स्थानीय प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समूह विदेशी आतंकवादियों को अफगानिस्तान में हथियार और विस्फोटक मुहैया कराता है।"
शुक्रवार को दक्षिणी कंधार प्रांत में एक वाहन पर किए गए एक ग्रेनेड हमले में तीन नागरिक मारे गए थे और एक घायल हुआ था।
आईएसएएफ के मुताबिक वर्ष 2010 में अफगानिस्तान में आतंकी वारदातों में 640 नागरिक मारे गए हैं और 1,450 लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications