चेर्नोबिल क्षेत्र में नहीं पहुंची जंगल की आग : यूक्रेन
वर्ष 1986 में यहां हुए परमाणु केंद्र दुर्घटना के कारण यह क्षेत्र परमाणु विकिरण से दूषित हो गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कीव क्षेत्रीय विभाग के आपातकालीन मंत्रालय के प्रमुख ओरेस्ट ट्रायकेविक ने बताया, "मैं आपको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि चेर्नोबिल जोन के निकट आग नहीं लगी थी।"
ट्रायकेविक ने बताया कि शुक्रवार तड़के वहां पर केवल घास में आग लगी थी जो 500 वर्ग मीटर के दायरे में ही सीमित थी।
ट्रायकेविक ने कहा, "यह केवल एक मामूली घटना थी जिससे इस क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ा।"
यूक्रेन के अधिकारियों ने हालांकि स्वीकार किया कि गर्मी की वजह से आग फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया था। स्टेट फारेस्ट्री कमेटी के अध्यक्ष मीकोला शेरसून ने कहा, "यूक्रेन के जंगल में लगी आग काफी भयावह थी लेकिन वह नियंत्रण के भीतर थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications