मेजर ज्योतिन सिंह मरणोपरांत अशोक चक्र
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। थल सेना की आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह को मरणोपरांत अशोक्र चक्र से सम्मानित किया गया है।
मेजर सिंह प्रतिनियुक्ति के तहत काबूल स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। दूतावास पर इसी वर्ष 26 फरवरी को हुए एक आतंवादी हमले के दौरान आतंकवादियों से जूझते हुए उनकी मौत हो गई थी।
सरकार की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक मेजर सिंह सुरक्षाबलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों के उन 114 जवानों में शामिल हैं जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले के लिए सम्मान के लिए नामित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications