पाकिस्तान के बाढ़ग्रस्त इलाके में 300 बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तौनसा शहर में बने बाढ़ राहत शिविर में लोगों को बासी खाना परोसा गया। शिविर के एक अधिकारी ने बताया कि खाना खाने के बाद कुछ लोग बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान इन दिनों भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ से 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अनुमान है कि बाढ़ से पाकिस्तान को 2.92 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications