पुलिस वाहन ने राहगीरों को रौंदा, 9 गंभीर
पुलिस के मुताबिक शनिवार को भोपाल जेल के कैदियों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। लौटते समय पुलिस का वाहन रॉयल मार्केट के करीब अनियंत्रित हो गया और उसने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित वाहन ने एक मिनी बस और मोटर साइकिलों को टक्कर मारी।
इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की वजह वाहन के ब्रेकफेल होना बताया जा रहा है।
इस हादसे के बाद उत्तेजित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications