राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने बुलाई विशेष बैठक
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक शनिवार शाम 4.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर बुलाई गई है। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी, खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी, कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हिस्सा लेंगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों की तैयािरयों तथा उसमें कथित भ्रष्टाचार पर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई थी और खास हंगामा भी हुआ था। ऐसे में यह बैठक बहुत ही अहम मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications