पाकिस्तान में कारों की बिक्री में गिरावट
पाकिस्तान ऑटोमोटिव मेन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन (पीएएमए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी पाकिस्तान सुजुकी की बिक्री जुलाई महीने में 48 प्रतिशत घटी है। कंपनी की नई कार स्विफ्ट जनवरी से जुलाई तक केवल 195 ग्राहक जुटा सकी है।
इस दौरान हालांकि सरकारी खरीद और ग्रामीण मांग के चलते इंडस मोटर्स की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी है। शहरी क्षेत्रों में होंडा की मजबूत पहुंच है लेकिन इस महीने में होंडा की बिक्री 35 प्रतिशत घटी है।
इसी तरह ट्रक, बस, टैंकर, और ट्रेक्टरों की बिक्री में भी 15 से 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वहीं दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है।
कार विक्रेता अब्दुल रज्जाक ने कहा कि बिक्री में यह गिरावट कीमतों में वृद्धि और देश में भीषण बाढ़ के चलते हुई है।
वाणिज्य मंत्रालय कीमतों में वृद्धि रोकने के लिए आयात के लिए पुरानी कारों की अधिकतम आयु सीमा तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने पर विचार कर रहा है। इस मामले में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ले सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications