सिकंदराबाद पहुंची राष्ट्रमंडल एक्सप्रेस रेलगाड़ी
इसी दिन आंध्र प्रदेश में राष्ट्रमंडल खेल क्वींस बैटन रिले का भी यहां आगमन हो रहा है। राष्ट्रमंडल एक्सप्रेस रेलगाड़ी 16 अगस्त तक सिकंदराबाद में ही रहेगी।
इस रेलगाड़ी के यहां पहुंचने के साथ बड़ी संख्या में लोग इसमें लगाई गई प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस रेलगाड़ी में कुल 11 बोगियां हैं। पांच में राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी यादें हैं और छह बोगियों में सूचना और संचार तकनीक (आईसीटी) से संबंधित जानकारियां दी गई हैं।
यह रेलगाड़ी इससे पहले 25 शहरों में पड़ाव डाल चुकी है। इसे 24 जून को नई दिल्ली से रवाना किया गया था।
101 दिनों की अपनी यात्रा के दौरान यह विशेष रेलगाड़ी 21 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 49 स्टेशनों पर डेरा डालेगी। इसे दो अक्टूबर को नई दिल्ली लौटना है।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होना है। इस आयोजन के लिए क्वींस बैटन रिले को दो अक्टूबर को ही नई दिल्ली पहुंचना है। उससे पहले वह देशभर में 20,000 किलोमीटर का चक्कर लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications