नक्सलियों ने झामुमो नेता की हत्या की
पुलिस के अनुसार 10-15 की संख्या में नक्सलियों ने चांडिल इलाके से झामुमो नेता दुशासन महतो का शुक्रवार देर रात लगभग 1.30 बजे अपहरण कर लिया। वे महतो को पास के जंगल में ले गए और गोली मार दी।
महतो का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महतो की हत्या के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ा है जिसमें लिखा है कि झामुमो नेता पुलिस का मुखबिर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications