चीन में गैस रिसाव, 2000 सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार शाम सात बजे झिंफू शहर में 'हंगझोऊ हेक्जियांग फाइन केमिकल कंपनी लिमिटेड' के एक गोदाम में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंध, गले में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत की। इसके बाद तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया गया और संयंत्र के भीतर मौजूद 20 लोगों को बाहर निकाला गया।

इसके साथ ही उस इलाके में रहने वाले 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गैस के प्रभाव को कम करने के लिए पानी का इस्तेमाल किया गया और अब हालात काबू में हैं।

गैस की चपेट में आने की वजह से अग्निशमन दल के पांच कर्मचारियों को हंगझोऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक को शनिवार सुबह गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया। बाकी चार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+