नाल्को का मुनाफा 125 प्रतिशत बढ़ा
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 127 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 43 प्रतिशत बढ़कर 1,388 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 970 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की आय और मुनाफे में यह वृद्धि बिक्री बढ़ने के कारण हुई है।
इस तिमाही में कंपनी का बाक्साइड उत्पादन बढ़कर 1,067,429 टन हो गया जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह उत्पादन 8,40,328 टन था।
साथ ही एल्युमीनियम का उत्पादन 1,04,767 से बढ़कर 1,11,663 टन हो गया और विद्युत उत्पादन 160 करोड़ यूनिट से बढ़कर 165.9 करोड़ यूनिट हो गया।
इस तिमाही ने कंपनी ने 1,08,620 टन एल्युमीनियम की बिक्री की जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह बिक्री 93,104 टन रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications