अगवा अनिवासी भारतीय मुक्त, 1 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि जालंधर जिले के आदमपुर कस्बे से अमेरिकी नागरिक गगनदीप सिंह को मंगलवार को अगवा किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से 55 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
गगनदीप को शुक्रवार देर रात मुक्त करा लिया गया। किशोर आदमपुर में ही कक्षा 10वीं में पढ़ता है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम मोबाइल टावर सर्विलांस के माध्यम से अपहृताओं का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर हमने शुक्रवार रात करीब 11.50 बजे खानोरा गांव में दोआब-बिष्ट नहर के समीप छापा मारा।"
अधिकारी ने बाताया, "हमने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को नहर पार करते हुए देखा। हमने उन्हें रोका और देखा कि दोनों अपहरणकर्ता गगनदीप को कहीं दूसरी जगह ले जा रहे थे। उनमें से एक को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर एक बचकर भाग निकलने में सफल रहा। किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।"
गगनदीप अपनी मां संतोष कौर के साथ आदमपुर में ही रहता है। इसके पहले वह अपने पिता और मां के साथ अमेरिका में रहता था, लेकिन दो साल पहले पिता की मौत के बाद वह भारत लौट आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications