रमेश ने तेल रिसाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री सुरेश शेट्टी के साथ पहुंचे रमेश ने मुंबई, रायगढ़ और ठाणे जिलों के तटीय इलाकों में पर्यावरण को बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की।
रमेश ने इस दौरान तेल फैलने से हो रहा नुकसान को रोकने के लिए एक बैठक की और पत्रकारों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि तेल रिसाव के कारण तटीय इलाकों में जलीय पौधों को भारी नुकसान हुआ है इनमें से कुछ ही पौधे दोबारा पैदा हो सकेंगे।
शेट्टी ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद अगले सप्ताह से इन जलीय पौधों को दोबारा लगाने का काम किया जाएगा।
शनिवार सुबह वृह्दमुंबई महानगर पालिका और तटरक्षक दल के कर्मचारियों ने तेल साफ करने का काम किया।
मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट और जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह ट्रस्ट के दोनों बंदरगाहों पर करीब एक सप्ताह तक जहाज यातायात पूरी तरह बंद रहने के बाद इन पर आंशिक यातायात दोबारा शुरू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications