धरती के उत्तरी गोलार्ध पर छाया जहरीली गैस का बादल
मास्को। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध के ऊपर प्रदूषित पदार्थो से युक्त जहरीले बादल छा गए हैं। जंगलों में फैली आग से बेहद जहरीली गैस कार्बन मोनोआक्साइड पूरे वातावरण में फैल रही है। इसे रूस और कनाडा के सीमावर्ती इलाकों में आसानी से देखा जा सकता है।
'एटमॉस्फेरिक इंफरारेड साउंडर'(एआईआरएस) उपकरण से लैस नासा के एक्वो नाम के सेटेलाइट ने कार्बन मोनोआक्साइड गैस की पहचान की है, जो कनाडा और साइबेरिया के ऊपर 5.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। एआईआरएस के साथ काम करने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि यूरोपीय रूस के ऊपर पहले से ही कार्बन मोनोआक्साइड गैस फैल चुकी है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक हजारों हेक्टेयर में फैले जंगलों में भड़की आग की वजह से रोजाना 700,000 टन जहरीली गैस निकल रही है। प्रदूषित धुआं से अब रूस और कनाडा के ऊपर एक गोला बन गया है। नासा के एक्वो और टेरा सेटेलाइट ने 11 अगस्त तक भीषण आग वाले 494 स्थानों की पहचान की थी। इसके पहले यह संख्या 582 थी।
इस आग की वजह से यूरोपीय रूस में मध्य जून से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है। आग पर काबू पाने के लिए 22 प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा के हजारों कर्मचारी और सेना के जवान लगे हुए हैं। इसमें अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 3,500 बेघर हो चुके हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications