यूपी: सड़क हादसे में 19 बच्चे घायल
कुशीनगर। एक स्कूल बस के मिनी ट्रक से भिड़ जाने से बस में सवार 19 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बस चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
ये हादसा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुआ। स्कूल बस किस्तू रजा पब्लिक स्कूल की थी जो छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे।
सभी 19 गंभीर रूप से घायल बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि तीन-चार बच्चों को हल्की फुल्की खरोंच आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घायल बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक मिनी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।













Click it and Unblock the Notifications