कानपुर के तरणताल में डूबे सेना के 2 जवान
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में गुरुवार शाम एक तरणताल में डूबकर सेना के दो जवानों की मौत हो गई। कानपुर के कैंट इलाके में स्थित डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (डीएसओआई) के तरणताल में गुरुवार शाम राकेश और लखविंदर नाम के दो जवानों की डूबकर मौत हो गई।
मृतक जवान 2-सिख रेजीमेंट के थे और कानपुर की यूनिट में तैनात थे। कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों जवान तरणताल में नहाने गए थे। नहाने के दौरान राकेश पानी में डूबने लगा था तभी लखविंदर ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों डूब गए। उन्होने हत्या से साफ इंकार करते हुए कहा कि दोनों की डूबकर मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications