पैसे ना देने पर बेटे ने पिता को मार डाला
पटना। कहते हैं कि बेटा बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा होता है। मगर बिहार के पटना जिले के बिहटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिता को अपने पुत्र को दो लाख रुपये नहीं देने के कारण जान से ही हाथ धोना पड़ा। डुमरी गांव में एक पुत्र ने अपने पिता के पैसे के कारण चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र राय का पुत्र भीम राय अपने पिता से कई दिन से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था परंतु उसके पिता उसे पैसा नहीं दे रहे थे। इससे नाराज भीम राय ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
बिहटा थाना के प्रभारी विनय कृष्ण ने बताया कि इस मामले में भीम राय सहित चार लोगों को आरोपी बनाते हुए थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस छानबीन कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications