लोकसभा में तकनीकी गड़बड़, हिंदी समझने में हुई दिक्कत

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण अंग्रेजी अनुवाद में बाधा आने के बाद सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। दक्षिणी राज्यों के कुछ सांसदों को हिंदी में बोल रहे ऊर्जा राज्य मंत्री भरतसिंह माधवसिंह सोलंकी के भाषण का अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत करने पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने 11.30 बजे सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

डीएमके के टीआर बालू ने सबसे पहले मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यदि समस्या ठीक नहीं की जा सकती तो प्रश्नकाल को निलंबित करके सदन की कार्यवाही स्थगित कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मंत्री क्या कह रहे हैं यदि हम यह समझ ही नहीं सकते तो यहां बैठने का क्या मतलब है।" सोलंकी ने अंग्रेजी में बोलने का प्रस्ताव किया लेकिन भाजपा के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और मंत्री को हिंदी में बोलना जारी रखने की इच्छा जाहिर की।

समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और हिंदी पट्टी के अन्य सांसदों ने भी मंत्री के अंग्रेजी में बोलने का विरोध करते हुए भाजपा सदस्यों का साथ दिया। बालू और अन्य सदस्यों ने तब धमकी दी कि यदि समस्या सुधारी नहीं गई तो वे बहिर्गमन करेंगे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। उन्होंने तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ सदस्यों को हुई परेशानी के लिए क्षमा भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+