कोर्ट मार्शल में दोषी पाए गए फ़ोनसेका

कोर्ट मार्शल में दोषी पाए गए फ़ोनसेका

श्रीलंका में एक फ़ौजी अदालत ने पूर्व सेनाध्यक्ष सरत फ़ोनसेका को वर्दी में रहते हुए राजनीति में शामिल रहने का दोषी पाया है. उन्हें ‘अपमानजनक डिस्चार्ज’ की सज़ा सुनाई गई है.

अगर राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे फ़ौजी अदालत की सज़ा की पुष्टि करते हैं तो फ़ोनसेका का पद और सैन्य सम्मान छीने जा सकते हैं.

ये मुक़द्दमा राष्ट्रपति राजपक्षे और जनरल सरत फ़ोनसेका के बीच तमिल अलगाववादियों के ख़िलाफ़ मिली सफलता का श्रेय लेने के लिए मची होड़ के बाद शुरु किया गया था.

जनरल फ़ोनसेका ने श्रीलंका में इस वर्ष जनवरी में हुए राष्ट्रपति चुनावों में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें मौजूदा राष्ट्रपति राजपक्षे के हाथों क़रारी हार का सामना करना पड़ा था.

तमिल टाइगरों के ख़िलाफ़ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जनरल फ़ोनसेका को सेना के कमांडर के पद से डिफ़ेंस स्टाफ़ का प्रमुख नियुक्त कर दिया गया था.

गत वर्ष नवंबर में फ़ोनसेना ने अचानक इस्तीफ़ा देकर सबको हैरान कर दिया था. दो सप्ताह बाद उन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार होने की घोषणा कर दी थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+