26/11 के सह-आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

मुंबई। गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के सह-आरोपियों फहीम अंसारी एवं सहाबुद्दीन अहमद के विरुद्ध वारंट जारी किया। ये दोनों तीन माह पहले विशेष अदालत द्वारा बरी कर दिए गए थे। मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के सुबूतों को संदिग्ध बताते हुए निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। जिस पर खंडपीठ ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया।

उल्लेखनीय है कि विशेष अदालत ने मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को सजा-ए-मौत सुनाई थी। हमला करने वाले 10 पाकिस्तानियों में सिर्फ कसाब ही जिंदा बचा था। अंसारी पर आरोप है कि उसने इन आतंकियों को मुंबई के विभिन्न स्थानों एवं लक्ष्य बनाए गए स्थलों के नक्शे मुहैया कराए थे।

अहमद पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में रह रहे हमले के मास्टरमाइंड को नक्शे भेजे, जिसका इस्तेमाल कसाब सहित आतंकवादियों के 10 सदस्यीय संगठन ने किया। अपनी याचिका में राज्य सरकार ने कहा कि निचली अदालत ने फैसला सुनाने में भूल की है, क्योंकि इन आरोपियों के खिलाफ एक गवाह नारुद्दीन शेख सहित पुख्ता सुबूत पेश किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+