पाकिस्तान बाढ़ : विश्व बैंक ने की मदद की घोषणा

पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से 1,600 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 1.4 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' में छपी खबर के मुताबिक बाढ़ की वजह से लगभग 250 अरब रुपये की क्षति हुई है।

पाकिस्तान में विश्व बैंक के निदेशक रिचर्ड बेनमेसाउड गुरुवार को वित्त मंत्री अब्दुल हाफिज शेख से मुलाकात कर राहत एंव पुनर्निमार्ण कार्य के लिए 90 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

पाकिस्तान के खाद्य एवं कृषि मंत्री नजर मोहम्मद गोंडाल ने बताया कि बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर कपास, धान, गन्ना और तंबाकू की फसलें नष्ट हुई हैं जिससे कृषि क्षेत्र को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है।

क्राप्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन (सीपीए) के अधिकारी जावेद सलीम और पाकिस्तान एग्रीकल्चर फार्म्स एसोसिएशन (पीएएफए) के अध्यक्ष इब्राहिम मुगल ने बताया कि 17 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि बाढ़ के पानी में डूब गई है।

बाढ़ की तबाही की वजह से 100,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी हैं जिनमें गाय, भैंस, भेंड, घोड़े तथा गधे और अन्य जानवर शामिल हैं। इसके अलावा 3,000 मत्स्य पालन केंद्र तथा 2,000 मुर्गी पालन केंद्र नष्ट हो गए हैं।

पंजाब प्रांत में लगभग कपास की लगभग 10 लाख एकड़ फसल नष्ट होने से 86 अरब रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। सिंध प्रांत में 95 अरब रुपये मूल्य की फसल की बर्बादी हुई है जबकि खबर पख्तूनख्वा प्रांत में 30 अरब रुपये मूल्य की फसल नष्ट हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+