राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए दो स्तरों पर होगा चयन
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रक्रिया में सुधार किया गया है और अब फिल्मों का चयन दो स्तरों पर होगा। इसमें पांच क्षेत्रीय पैनल में उत्तर से अंग्रेजी, पंजाबी, डोगरी, उर्दू, भोजपुरी, राजस्थानी और मध्य भारतीय भाषाओं, पश्चिम से मराठी, हिंदी, गुजराती और कोंकणी को रखा गया है।
इसी तरह दक्षिण-1 से तमिल और मलयालम, दक्षिण-2 से कन्नड़ और तेलुगू तथा पूर्व से बांग्ला, असमी, उड़िया और पूर्वोत्तर की बोलियों को रखा गया है।
इसके अलावा ऑडियोग्राफी, संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले एवं संवाद जैसे नए पुरस्कार शामिल किए गए हैं। फीचर फिल्मों और गैर-फीचर फिल्मों से संबंधित विभिन्न पुरस्कारों के तहत दिए जाने वाले नकद पुरस्कार की रकम बढ़ा दी गई है। ज्यूरी सदस्य की फीस भी एक हजार रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications