'नस्लीय व्यवहार के समय पुलिसकर्मी मुस्करा रहा था'
मेलबर्न, 13 अगस्त (आईएएनएस)। एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि एक पुलिस स्टेशन के बाहर जब उस पर नस्लीय टिप्पणी की जा रही थी तब पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाय मुस्करा रहा था।
समाचार पत्र 'द एज' रिपोर्ट के अनुसार गुरप्रीत सिंह अशरेजा (29) ने कहा कि उसके ग्राहक ने किराया देने से मना कर दिया तो वह सहायता के लिए चेल्सा पुलिस स्टेशन पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे 'एफ-शब्द' के उपयोग पर उल्टा भाषण सुनना पड़ा।
पुलिस स्टेशन में कथित रूप से उसे बताया गया कि यह नागरिक प्रशासन से जुड़ा मसला है जबकि पुलिस केवल अपराध से जुड़े मसले को देखती है।
एक यात्री ने वाहन से उतरकर चिल्लाया, 'तुम एफ..इंडियन बास्टर्ड, अपने देश वापस जाओ।' पुलिसकर्मी यह सुनकर मुस्करा रहा था।
अशरेजा ने कहा कि उन्हें कोई शंका नहीं है कि उनके साथ नस्लीय भेदभाव किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications