देश में विमान चालकों की कमी नहीं : पटेल

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को कहा कि देश में विमान चालकों की तो कोई कमी नहीं है, लेकिन एयरलाइंस ऑपरेटरों सहित टाइप रेट कमांडरों की कमी जरूर है।

लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में पटेल ने कहा कि टाइप रेट कमांडरों की कमी से उबरने के लिए 31 जुलाई 2011 तक एयरलाइन ऑपरेटरों तथा विदेशी पायलटों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी लाइसेंस उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कोई मानक नहीं है, जिसमें यह अनिवार्यता हो कि घरेलू एयरलाइंस में विमान के कॉकपिट के अंदर कम-से-कम एक भारतीय विमान चालक हो।

पटेल ने बताया कि अधिक समय तक पर्याप्त गुणवत्ता वाले विमान चालकों को रखने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी को आधुनिक बनाया जा रहा है। सरकार ने महाराष्ट्र के गोंदिया में संयुक्त उपक्रम के रूप में राष्ट्रीय उड़ान प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की है। देश में अन्य उड़ान क्लबों को केंद्र सरकार द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय तथा एयरोक्लब ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रशिक्षण विमान की खरीद के लिए धन जुटाकर सहायता दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+